दंतेवाड़ा। जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने समय रहते नाकाम कर दिया है। CRPF195 बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सातधार-मालेवाही मार्ग पर रखे गए 5 किलो प्रेशर कुकर बम को बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुँचाने के मकसद से यह IED बम प्लांट किया था। जवानों की सतर्कता और लगातार जारी ऑपरेशन्स के चलते यह खतरा टालने में सफलता मिली।
बता दें कि इसी इलाके में सितंबर महीने की शुरुआत में भी एक IED ब्लास्ट हुआ था, जिसमें दो CRPF जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आसूचना संकलन और निगरानी को और मजबूत किया था।
सुरक्षा बलों के अनुसार, यह बम लगभग 5 किलो का था और यदि यह ब्लास्ट हो जाता तो जान-माल को भारी नुकसान पहुंच सकता था। जवानों ने सूचनाओं के आधार पर इसे रिकवर कर सुरक्षित रूप से ब्लास्ट कर दिया।
इस कार्रवाई से यह साबित होता है कि नक्सलियों की साजिशों को समय रहते पकड़ने और उन्हें नाकाम करने में सुरक्षा बल पूरी तरह सक्रिय हैं।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8204993
Total views : 8244136