बस्तर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज का बस्तर दौरा ऐतिहासिक बन गया। मां दंतेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना करने के बाद शाह बस्तर राजमहल पहुंचे, जहां उन्होंने राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव समेत परिवार के अन्य सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की।
जगदलपुर में आयोजित सभा स्थल पर शाह का जोशीला स्वागत हुआ, जहां लोगों की भारी भीड़ जुटी। इसके बाद शाह ने बस्तर दशहरा की सबसे प्राचीन रस्म मुरिया दरबार में शामिल होने की तैयारी की।
कमलचंद भंजदेव ने बताया कि यह बस्तर के इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि अमित शाह देश के पहले गृहमंत्री हैं, जो मुरिया दरबार की परंपरा में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले केवल राज्य के मुख्यमंत्री ही इस आयोजन का हिस्सा बनते थे।
मुरिया दरबार में शाह ने मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
इससे पहले दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर शाह का स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, मंत्री केदार कश्यप और लता उसेंडी ने किया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8241318
Total views : 8289935