बस्तर। जगदलपुर में चल रहे बस्तर दशहरा लोकोत्सव 2025 का रंग आज और भी खास हो गया, जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हुए। शाह ने सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म में हिस्सा लिया और बस्तर की लोकपरंपराओं को करीब से अनुभव किया।
मुरिया दरबार में शाह ने मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। यह बस्तर के इतिहास में पहली बार है जब देश के गृहमंत्री ने इस रस्म में भाग लिया है — इससे पहले केवल राज्य के मुख्यमंत्री ही इसमें शामिल होते थे।
इसके बाद अमित शाह लालबाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे आम जनता को संबोधित करेंगे।
बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने कहा कि शाह का यह दौरा बस्तर के लिए ऐतिहासिक है और यह यहां की संस्कृति और परंपराओं के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8241318
Total views : 8289935