गरियाबंद। जिला परिवहन अधिकारी गरियाबंद ने किसानों और आम जनता से अपील की है कि ट्रैक्टर वाहनों का उपयोग केवल कृषि कार्यों के लिए ही करें। विभाग ने कहा है कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कई किसान खेतों में उपयोग होने वाले नुकिले दोहरे पिंजरे युक्त पहियों वाले ट्रैक्टरों को बिना पहिया बदले ही सड़कों पर चला रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस तरह के ट्रैक्टरों का राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग या सामान्य सड़कों पर चलाना मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है। इन नुकिले पहियों से सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश ट्रैक्टर का सड़क पर उपयोग आवश्यक हो, तो चालक पहले नुकिले पहियों को हटाकर सामान्य पहिए लगाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में प्रशासन का सहयोग करें।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8201209
Total views : 8239352