रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी विद्यार्थी आवेदन फार्म पूर्ण रूप से ऑनलाइन भरेंगे।
मंडल ने स्पष्ट किया कि केवल मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र ही परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। प्रत्येक संस्था को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके विद्यार्थी समय पर आवेदन करें।
आवेदन की प्रमुख तिथियाँ इस प्रकार हैं:
-
सामान्य शुल्क के साथ: 1 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक
-
विलंब शुल्क के साथ: 1 नवंबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक
-
विशेष विलंब शुल्क के साथ: 17 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक
छात्रों और संस्थानों से अपील की गई है कि समयसीमा का पालन करें ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8182060
Total views : 8214143