जांजगीर-चांपा : सामूहिक दुष्कर्म के 7 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जांजगीर-चांपा : चांपा थाना क्षेत्र में घटित सामूहिक अनाचार की घटना का खुलासा करते हुए जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में महज 24 घंटे के भीतर 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 28-29 सितंबर की दरम्यानी रात की है, जब एक महिला को कुछ युवक मोटरसाइकिल से सुनसान स्थान पर ले गए और बारी-बारी से अनाचार कर मौके से फरार हो गए। प्रार्थिया की शिकायत पर थाना चांपा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चांपा जयप्रकाश गुप्ता एवं साइबर सेल प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने चांपा क्षेत्र के विभिन्न CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

गिरफ्तार आरोपी

1. प्रदीप मनहर (19) निवासी घोघरा नाला, डिपरापारा वार्ड-14 चांपा

2. शिवम बंजारे (19) निवासी घोघरा नाला, डिपरापारा वार्ड-14 चांपा

3. कृष्णा खुटे (19) निवासी घोघरा नाला, डिपरापारा वार्ड-14 चांपा

4. अनिल महिलांगे (19) निवासी घोघरा नाला, मंडल पारा वार्ड-13 चांपा

5. सुरज टंडन (19) निवासी घोघरा नाला, चांदुपारा वार्ड-14 चांपा

6. दीपेश कुमार कुर्रे (19) निवासी घोघरा नाला, डिपरापारा वार्ड-14 चांपा

7. शानू मीरझा (19) निवासी घोघरा नाला, चांपा

पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय महिला को अकेला पाकर उन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस कप्तान का बयान
एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी पुलिस की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। ऐसे जघन्य अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”

टीम की विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, साइबर प्रभारी सागर पाठक, एएसआई विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शाहबाज खान, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह तथा थाना चांपा से उपनिरीक्षक सीलमनी टोप्पो, एएसआई अरुण सिंह, ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रधान आरक्षक वेंकट पाटले, आरक्षक शंकर सिंह राजपूत, आकाश कलोसिया, मुद्रिका दुबे, वीरेश सिंह और भूपेंद्र गोस्वामी की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *