बिलासपुर: सदर बाजार स्थित सती गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलर्स में 26 सितंबर को दोपहर के समय चोरी की घटना हुई। दुकान से 19 ग्राम वजनी, लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए मूल्य की सोने की चेन गायब हो गई।
दुकान के संचालक उदित सोनी, जो खपरगंज बोहरा मस्जिद के पास सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं, ने बताया कि सोमवार रात को रोज की तरह जेवरात का मिलान किया गया तो चेन गायब थी।
सुरक्षा कैमरे में फुटेज देखने पर पता चला कि दोपहर करीब 3 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया और दुकानदार का ध्यान भटकाकर चेन चोरी कर गया।
अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। उदित सोनी ने चोरी के दो दिन बाद सोमवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8212264
Total views : 8253115