ढोल-नगाड़ों और गरबे की धुन पर थिरके CM साय, पाटीदार समाज के भव्य उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर में नवरात्रि के अवसर पर पाटीदार समाज द्वारा आयोजित गरबा उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

समाज के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वेशभूषा के बीच मुख्यमंत्री और सांसद का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गरबा उत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जो समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें शक्ति की साधना और सकारात्मक ऊर्जा से भरने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने समाज को अपनी परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने की अपील की।

गरबा उत्सव में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। पूरा स्थल धार्मिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और सांसद का आभार व्यक्त करते हुए नवरात्रि पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *