1 लाख का इनामी जुबेर एनकाउंटर में ढेर – दीपक हत्याकांड का था मास्टरमाइंड, यूपी पुलिस की गोली ने खत्म किया खेल!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने गोरखपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी जुबेर को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ रामपुर जिले में हुई। जुबेर लंबे समय से फरार था और उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस उसे कई दिनों से तलाश रही थी।

कौन था जुबेर? जुबेर एक शातिर अपराधी था, जो कई हत्या, लूट और तस्करी जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। वह गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में हुए दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी था।

क्या था गोरखपुर हत्याकांड? तारीख 15/16 सितंबर 2025 की रात महुआचाफी गांव, थाना पिपराइच, जिला गोरखपुर में रात में पशु तस्करों की तीन गाड़ियां गांव में आईं और मवेशियों को खोलने लगीं। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसी दौरान गांव का 19 वर्षीय दीपक, जो नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था, भी वहां पहुंच गया। तस्करों और ग्रामीणों के बीच पथराव हुआ। इस दौरान दीपक तस्करों के कब्जे में आ गया। थोड़ी देर बाद उसका शव पास के सरैया गांव में मिला। घटना के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक और आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ था। जुबेर तब से फरार था।

कैसे हुई मुठभेड़? पुलिस को जुबेर के रामपुर में छिपे होने की सूचना मिली। रामपुर जिले में स्पेशल पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान जुबेर ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया। उसके पास से हथियार और आपराधिक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

यूपी पुलिस का रिकॉर्ड जुबेर की मौत के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने 20 मार्च 2017 से 26 सितंबर 2025 तक 249 कुख्यात अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी है और आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा पैदा करती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *