मुंगेली में साप्ताहिक जनदर्शन: 150 से अधिक आवेदनों पर कलेक्टर के निर्देश, योजनाओं का लाभ और समस्याओं के समाधान की मांग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली: जिला कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी ने 150 से अधिक आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने सहित अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान की अपील की।

जनदर्शन में विकासखंड लोरमी के ग्राम चकला निवासी नारायण दास टंडन ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने की मांग की, जबकि ग्राम अमलीडीह के अश्विन कुमार ने आधार कार्ड में नाम सुधार कराने का अनुरोध किया। इसी क्रम में ग्राम गैलूगांव के दीपांकुर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में खसरा नंबर जोड़वाने, ग्राम करीलकुंडा की राजनंदिनी ने अंकसूची में माता का नाम सुधारने की बात कही।

मुंगेली विकासखंड के ग्राम धपई के मुकेश साहू ने विद्युत पोल के स्थानांतरण, ठक्कर बापा वार्ड के दिव्यांग रितेश कोशले ने बैटरी चलित ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराने, ग्राम छिरहुट्टी की जाना बाई पाटले ने महतारी वंदन योजना का लाभ, ग्राम लछनपुर के मनोहर ने किसान कार्ड में खसरा व रकबा दर्ज कराने की मांग उठाई।इसके अलावा ग्राम खम्हरिया के ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने, ग्राम मजगांव के राघवेंद्र सिंह ठाकुर ने जमीन का पर्चा बनवाने, ग्राम लिलवाकापा के भागवत प्रसाद ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, तथा ग्राम गुना के नेतराम साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदान करने की अपील की।

पथरिया विकासखंड से ग्राम रोहराकला की संतरा बाई ने खेत का नामांतरण, ग्राम हथकेरा के मिलाप सिंह ने भूमि अधिग्रहण की राशि भुगतान, ग्राम बरेला-अमोरा-कुकुसदा के ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत, शकुन पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय स्वीकृति, तथा ग्राम चंदखुरी के ज्वाला प्रसाद ने पक्की नाली निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर आवेदन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है, जो स्थानीय प्रशासन की जनोन्मुखी छवि को मजबूत कर रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *