ननकीराम कंवर का कोरबा कलेक्टर को लेकर धरने का ऐलान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री निवास के सामने समर्थकों के साथ धरने पर बैठने का ऐलान किया है।

ननकीराम कंवर ने रायपुर कलेक्टर को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि उन्होंने 22 सितंबर को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कलेक्टर अजीत वसंत को तीन दिन के भीतर हटाने की मांग की थी। चार पन्नों के इस पत्र में उन्होंने 14 बिंदुओं पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कलेक्टर को हिटलर तक बताया था।

उनके पत्र के वायरल होने और राजनीतिक गहमा-गहमी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण, 3 दिन का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद ननकीराम कंवर ने अब रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर धरने पर बैठने की जानकारी दी है।

[pdf_embed url=”https://navbharattimes24x7.in/wp-content/uploads/2025/09/strike-date-04-10-25-notice.pdf”]

अपने नए पत्र में ननकीराम कंवर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान शराब, कोयला, सीजीएमएससी में दवा की खरीद और पीएससी भर्ती घोटाले का खुलासा किया गया था, जिनमें दोषी आईएएस अफसर और नेताओं की गिरफ्तारी हुई। लेकिन कोरबा कलेक्टर के खिलाफ शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि मुख्यमंत्री अधिकारियों के माध्यम से स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *