ऑपरेशन मजनू: मुंगेली में कन्या शाला के पास मंडराने वाले मनचले युवक पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला के पास मंडराते हुए एक मनचले युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई, जिसमें युवक को शांति भंग की आशंका पर गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े ने टीम के साथ त्वरित कदम उठाया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला मुंगेली के प्राचार्य की शिकायत पर 19 सितंबर 2025 को दोपहर 1:50 बजे कन्या शाला के गेट के पास मंडराते हुए युवक चेतन भास्कर (20 वर्ष, पिता तरुण भास्कर, निवासी ग्राम मानपुर, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली) के खिलाफ कार्रवाई की गई।”ऑपरेशन मजनू” अभियान के अंतर्गत शांति भंग की आशंका पर इस्तगासा क्रमांक 108/565/2025 के तहत धारा 170, 126 (बी), 135 (3) बीएनएसएस के अनुसार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार के कृत्य करने वाले मनचले युवकों के खिलाफ कठोर प्रतिबंधात्मक और दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिससे स्थानीय समुदाय में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

November 2025
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

Leave a Comment