कोरबा में हाथियों का कहर : पसान पंचायत में दंतैल ने मचाया उत्पात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को ग्राम पंचायत पसान की बस्ती में एक दंतैल हाथी घुस आया और करीब तीन घंटे तक जमकर उत्पात मचाया।

हाथी ने बस्ती में प्रवेश करते ही मकान और दुकानों को नुकसान पहुंचाया। कई कार और बाइक तोड़ डालीं। दहशत के बीच ग्रामीण अपने-अपने घरों की छतों पर चढ़कर जान बचाते नजर आए। दंतैल की चिंघाड़ से माहौल और भी भयावह हो गया।

इस बीच, खतरे के बावजूद कुछ लोग वीडियो बनाने और सेल्फी लेने से बाज नहीं आए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई अप्रिय हादसा नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *