जीएसटी सुधार का धमाका: हर परिवार को 50 हज़ार की बचत, किसानों–व्यापारियों के लिए सुनहरा युग शुरू!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवरात्रि के पावन पर्व से लागू होने जा रहे जीएसटी सुधार ने पूरे देश में उम्मीद और खुशहाली की लहर ला दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सुधार हर नागरिक को आर्थिक राहत देने वाला साबित होगा।

रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जीएसटी सुधारों से देश के डेढ़ सौ करोड़ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

???? अब चार की जगह केवल दो जीएसटी स्लैब होंगे।
???? रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुएँ सस्ती होंगी।
???? स्वास्थ्य और जीवन बीमा पूरी तरह टैक्स-फ्री हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि ये कदम न सिर्फ आम परिवारों की जेब पर बोझ कम करेंगे बल्कि उद्योग और व्यापार को भी नई रफ़्तार देंगे।


???? हर परिवार के लिए बड़ी राहत

मुख्यमंत्री के अनुसार, रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले तेल, शैम्पू, टूथपेस्ट, पनीर, सिलाई मशीन, कृषि उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद सस्ते हो गए हैं।
???? एक औसत परिवार सालाना कम से कम 50,000 रुपये बचा सकेगा।


???? किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

कृषि क्षेत्र के लिए ये सुधार किसी वरदान से कम नहीं:

  • ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और सिंचाई मशीनों पर जीएसटी सिर्फ 5%

  • केवल ट्रैक्टर पर ही किसानों को 25 से 63 हज़ार रुपये तक की बचत

  • देशभर में करीब 6,000 करोड़ रुपये की सीधी बचत

छत्तीसगढ़ में ही 30–35 हज़ार ट्रैक्टरों की बिक्री से किसानों को 200 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ होगा।


???? स्वास्थ्य और बीमा टैक्स-फ्री

स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर कर समाप्त कर दिया गया है। इससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी गुणवत्तापूर्ण इलाज और सामाजिक सुरक्षा का लाभ उठा सकेगा।


???? छत्तीसगढ़ को विशेष लाभ

  • तेंदूपत्ता और लघु वनोपज प्रोसेसिंग मशीनों पर जीएसटी दर घटने से आदिवासी संग्राहकों को फायदा।

  • कोयले पर सेस हटने से राज्य की आय और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

  • छत्तीसगढ़ को सुधारों के तहत 6,200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिली है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *