रायपुर/दिल्ली:
राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बने उपराष्ट्रपति चुनाव का अंत शुक्रवार को हो गया। एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन डेका भी मौजूद रहे।
????️ चुनाव परिणाम
राधाकृष्णन ने विपक्षी उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को आसानी से मात दी। कुल 767 वोटों में से
-
राधाकृष्णन को मिले 452 वोट
-
रेड्डी को मिले 300 वोट
चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया कि विपक्ष के भीतर क्रॉस-वोटिंग हुई है और इंडिया ब्लॉक की एकजुटता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
???? पृष्ठभूमि
यह चुनाव तब आवश्यक हुआ जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही इस सीट पर राधाकृष्णन का पलड़ा भारी माना जा रहा था।
राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद गुरुवार को ही महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8181896
Total views : 8213931