रायपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। 1977 में जनता पार्टी की टिकट पर जीतकर रायपुर की पहली महिला विधायक बनीं रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रही रजनी ताई ने राजनीति की दुनिया में जो छाप छोड़ी थी, वह आज भी याद की जाती है।
उनकी यह जीत केवल एक चुनाव जीतना नहीं था, बल्कि उस दौर में महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गया था। कांग्रेस की दिग्गज शारदा चरण तिवारी को हराकर इतिहास रचने वाली रजनी ताई ने अपने सादे जीवन और समर्पण के कारण सभी का दिल जीता था।
रायपुर के लोकतांत्रिक इतिहास में वह अब तक की इकलौती महिला विधायक थीं। उनका जाना सिर्फ रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए एक बड़ी क्षति है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8219714
Total views : 8262468