धमतरी में बुलेट पर गांजा डील! रंगे हाथ पकड़े गए ‘लादेन’ और सप्लायर, पुलिस ने उड़ाई होश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी।
नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। भखारा थाना पुलिस ने गांजा खरीद-बिक्री करते दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि आरोपी बुलेट बाइक पर सौदेबाजी करने पहुंचे थे।

पुलिस की सटीक मुखबिरी और त्वरित कार्रवाई से 3.3 किलो गांजा और अन्य सामग्री जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग ₹49,560 आंकी गई है।

 ऐसे हुई गिरफ्तारी

भखारा पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहन ढाबा के पास गांजा सौदेबाजी होनी है। सूचना पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ तत्काल दबिश दी।
मौके पर धर्मेंद्र सतनामी (बेचने वाला) और तरुण साहू उर्फ ‘लादेन’ (खरीदने वाला) को गांजा का लेनदेन करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

 गिरफ्तार आरोपी:

1️⃣ धर्मेंद्र कुमार सतनामी

  • उम्र: 40 वर्ष

  • निवासी: नवागांव थूहा, थाना कुरूद

  • भूमिका: गांजा बेचने वाला

2️⃣ तरुण कुमार साहू उर्फ ‘लादेन’

  • उम्र: 26 वर्ष

  • निवासी: ग्राम सेमरा, थाना भखारा

  • भूमिका: गांजा खरीदने वाला

 जब्त सामान:

  • गांजा: 3.304 किलोग्राम

  • अनुमानित बाजार मूल्य: ₹49,560

  • अन्य सामग्री: बुलेट बाइक और मोबाइल फोन आदि

 कानूनी कार्रवाई:

पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध क्रमांक 90/25 दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 संदेश साफ़ है:

“गांजा हो या नशे का कोई भी अवैध धंधा — पकड़े गए तो जेल जाना तय है। भखारा पुलिस की यह कार्रवाई इसी सख्त रवैए का उदाहरण है।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment