शातिर बाईक चोर पुलिस की गिरफ्त में,02 नग मोटर सायकल व 01 स्कूटी कुल कीमती 80,000 रूपये जप्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (मा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस को शातिर बाईक चोर को पकड़ने में मिली सफलता

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिले में संपत्ति संबंधी अपराय की रोकथाम हेतु मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु. से.) द्वारा मशरूका व चोर की पता तलाश करने हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं साइबर सेल मुंगेली को निर्देश दिया गया है।

नरेन्द्र कुमार पिता यशवंत सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी सिल्ली, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा ने थाना फास्टरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.07.2025 को शाम करीब 6:00 बजे वे अपने पुरानी होण्डा साईन मो.सा. क्रमांक सीजी 12 एजी-0803 से ग्राम सिल्ली बाजार सब्जी खरीदने गया था। मोटर सायकल खड़ी कर सब्जी खरीदने लगा जहां से उनकी मो.सा. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 41/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने चोरी गये मोटर सायकल एवं अज्ञात चोर के पता तलाश हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी के संबंध में पता तलाश हेतु मुखबिर से संपर्क किया गया जो ग्राम सिल्ली के संतोष साहू को पूर्व में वाहन चोरी के आरोपी होना पता चलने पर संदेही संतोष कुमार साहू को अभिरक्षा में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ किया गया जो जुर्म कारित करना स्वीकार करते हुये मोटर सायकल को चोरी कर नवागढ़ में रखना एवं अन्य एक मो०सा० व एक स्कूटी को भी रायपुर से चोरी करना बताये जाने पर आरोपी के निशानदेही पर नवागढ़ प्रिंस आटो पार्टस दुकान से आरोपी से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12 ए.जी-0803 को जप्त कर ग्राम सिल्ली स्थित कुंवर पेट्रोल पंप से आरोपी के निशानदेही पर हीरो होण्डा पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सी.ए. -0685, एवं एक सफेद रंग की स्कूटी क्रमांक सीजी-04 डी.डब्लू-5162 को जप्त कर आरोपी संतोष कुमार साहू पिता धनीराम साहू उम्र 31 वर्ष साकिन सिल्ली, थाना फास्टरपुर सेतगंगा , जिला मुंगेली (छ०ग०) को विधीवत बीते कल गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण के आरोपी का पूर्व अपराधिक रिकार्ड आई.सी. जे. एस. पोर्टल में चेक करने पर वाहन चोरी के प्रकरण थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा में अपराध क्रमांक 223/2024 धारा 379,411,34 भादवि, एवं थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर में मारपीट के अपराध क्रमांक 544/2023 धारा 294, 506, 323 भादवि पंजीबद्ध होना पाया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी फास्टरपुर, उप निरी. पारख राम साहू, उप निरी. सुशील कुमार बछोर प्रभारी साइबर सेल मुंगेली सउनि विजय बंजारा, प्रआर, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आरक्षक रामकिशोर कश्यप, भेषज पाण्डेकर, राकेश बंजारा, परमेश्वर जांगड़े, पारसमणी भास्कर, जितेन्द्र खाण्डेकर एवं मुकेश ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *