गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह 2024 भोपालपटनम में स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रांगण में आयोजित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान मो 6263448923

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह 2024 भोपालपटनम में स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रांगण में आयोजित
प्रति वर्ष की मां थी इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास गरिमामय ढंग से स्वामी आत्मानंद स्कूल भोपालपटनम के प्रांगण में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री यालम वेंकट मंडल अध्यक्ष भाजपा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समझ में देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। विगत तीन वर्षों से कोविड 19 के कारण इस तरह के कार्यक्रम आयोजित नही हुए थे।लंबी अवधि के बाद इस कार्यक्रम के आयोजन से नगर के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। नगर के 12 स्कूल डीएवी स्कूल उल्लूर, स्वामी आत्मानंद स्कूल भोपालपटनम, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भोपालपटनम, कन्या पोटा केबिन भोपालपटनम, कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल भोपालपटनम, सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोपालपटनम, प्राथमिक शाला भोपालपटनम, आदेश्वर स्कूल भोपालपटनम, मधुवन स्कूल भोपालपटनम, इंद्रावती महाविद्यालय भोपालपटनम, पूर्व माध्यमिक शाला देपला, पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास भोपालपटनम के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान डीएवी स्कूल उल्लूर, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद स्कूल भोपालपटनम, तृतीय स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भोपालपटनम ने प्राप्त किया विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि, व्यापारी गण, पत्रकार गण, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, बच्चे, भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मकबूल अहमद, श्रीनिवास एटला एवं संजय चिंतुर ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकी कोरम पार्षद विजार खान शेख़ रज्जाक संतोष बोरे उपाध्यक्ष नगर पंचायत भोपालपटनम भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री बिलाल खान सचिन भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती जया चिड़ेम श्रीमती रिंकी परस्ते कार्यक्रम में महिला मोर्चा एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment