रात को हमला, दिन में गिरफ्तारी: भिलाई में लूट के तीन आरोपियों को GRP ने दबोचा, एक फरार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/भिलाई। शासकीय रेल पुलिस थाना भिलाई ने लूट की गंभीर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

घटना 17 अगस्त की रात लगभग 10 बजे की है, जब कुमुद पटेल, पति योगेंद्र पटेल और उनके भाई आकाश श्रीवास्तव डायलिसिस से लौट रहे थे। भिलाई-3 स्थित अपने रेलवे क्वार्टर के सामने चारों आरोपी अचानक पहुंच गए और काले रंग का बैग छीन लिया, जिसमें 500 रुपये नकद और डायलिसिस पर्ची थी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से कुमुद पटेल पर हमला किया, जबकि उनके भाई आकाश पर भी हमला और गाली-गलौज की गई।

स्थानीय लोगों की आवाजाही सुनकर आरोपी मोटरसाइकिल (CG 07 LS 8159) छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और उप पुलिस अधीक्षक एस.एन. अख्तर के निर्देशन में गठित टीम ने मोटरसाइकिल के आधार पर आरोपियों की खोजबीन की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेन्द्र कुमार भारद्वाज (35), अखिलेश गुप्ता उर्फ राजा गुप्ता (27) और दूष्यंत दास उर्फ बब्बू (24) के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बैग में मिले 500 रुपये को खाने-पीने में खर्च कर दिया जबकि पर्स और लोहे की रॉड नाले में फेंक दी।

अभी फरार आरोपी देवासिस, निवासी नेहरू नगर भिलाई-3, की तलाश जारी है। आरोपियों को 18 अगस्त को न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *