ताजा खबर

गौ सेवा संकल्प अभियान: सरपंचों,सचिवों और पटवारियों को गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती जनहानि और पशुहानि की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करना है।

इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के सरपंचों, सचिवों और पटवारियों को गौ सेवा एवं संरक्षण के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान आवारा पशुओं की समस्या के संभावित निदान और गाय गोद लेने पर चर्चा की गई।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि गौ सेवा पवित्र कार्य है। इससे मन को शांति व तनाव से मुक्ति मिलती है। गौ सेवा संकल्प अभियान न केवल पशु कल्याण को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज में सह-अस्तित्व और दायित्व बोध की भावना को भी मजबूत करेगा। उन्होंने सभी सरपंचों, सचिवों और पटवारियों को गंभीरता से प्रशिक्षण को लेते हुए गौ सेवा करने की बात कही।

जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने घुमंतू मवेशियों को चिन्हांकित कर ईअर टैगिंग करने, युवा, बुजुर्गों एवं आम लोगों को अभियान से जोड़ने तथा गौ सेवा के प्रति जागरूक करने कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि गौ सेवा बहुत ही पुण्य का काम है। हम सभी को गौ सेवा के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए।

गौ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आवारा पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाएं, यातायात में बाधा, जनहानि आदि में निश्चित ही कमी आएगी। कार्यशाला के समापन में गौ माता की सेवा करने, मवेशी को खुले में नहीं छोड़ने, सड़क पर मवेशी मिलने पर किनारे हटाने के साथ ही अपने माता-पिता, मित्रों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को गौ सेवा के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. आर.एम. त्रिपाठी, उप संचालक पंचायत भूमिका देसाई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *