Heavy Rain Alert: आज इन 15 जिलों पर मंडरा रहा खतरा, IMD ने जारी की सख्त चेतावनी; भारी बारिश के साथ…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिहार के कई जिलों में आज यानी गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि जरूरत न हो तो लोग घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहां बिजली चमकने (ठनका) और वज्रपात की भी संभावना है।

सुबह से ही दिखने लगा अलर्ट का असर

आज सुबह मौसम विभाग ने भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और गया जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट सुबह 4:35 बजे से लेकर 7:35 बजे तक यानी तीन घंटे के लिए जारी रहा। इस दौरान इन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई थी।

इन 15 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए आज विशेष चेतावनी दी है, वे हैं:

  • बहुत भारी बारिश की संभावना वाले जिले: सुपौल, अररिया, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर
  • भारी बारिश की संभावना वाले जिले: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज और गया

इन सभी जिलों में आज तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

राजधानी पटना में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में आज मध्यम से रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर बिहार के भी अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी शुक्रवार से मॉनसून और ज्यादा सक्रिय होगा और पूरे बिहार में तेज बारिश देखने को मिलेगी।

किशनगंज में सबसे अधिक वर्षा दर्ज

बुधवार को जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के किशनगंज जिले में सबसे ज्यादा 86 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों में हुई बारिश इस प्रकार है:

पश्चिमी चंपारण: 52.8 मिमी, रोहतास: 44.2 मिमी, खगड़िया: 42.4 मिमी, समस्तीपुर: 40 मिमी, गोपालगंज: 36.4 मिमी, पूर्णिया: 32.8 मिमी, भभुआ: 32.4 मिमी, पूर्वी चंपारण: 26.6 मिमी, दरभंगा: 24.2 मिमी, अररिया: 24.01 मिमी, बांका: 22.2 मिमी, औरंगाबाद: 21.2 मिमी, बक्सर: 19.2 मिमी, भागलपुर: 18.4 मिमी, कटिहार: 14.2 मिमी, भोजपुर: 13.6 मिमी, सहरसा: 13.02 मिमी,

तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं

दक्षिण बिहार के कई जिलों में बुधवार को बारिश तो कम हुई, लेकिन तापमान लगभग सामान्य बना रहा। शेखपुरा में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटना में पारा 32.7 डिग्री रहा। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment