देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। भारी बारिश के बाद अब कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी और मूसलधार बारिश के बाद स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में नदी-नाले उफान पर हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh | Residents wade through floodwaters in the Jalwanpura area of Ayodhya as the Saryu river overflows following heavy rains in the district. pic.twitter.com/fW3MrxOmOr
— ANI (@ANI) August 4, 2025
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में रविवार से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण लखनऊ के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर सोमवार को छुट्टी का ऐलान किया है। कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों को 4 अगस्त 2025 को बंद कर दिया गया है। स्कूल से निकल चुके बच्चों को वापस भेज दिया गया।
प्रयागराज में गंगा नदी का पानी रिहायशी इलाकों में पहुंच गया है। लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। वाराणसी में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। अयोध्या में सरयू नदी उफान पर है, यहां भी रिहायशी क्षेत्रों में जलजमाव है। वहीं कानपुर, लखनऊ समेत कई जगहों पर अभी भी बारिश जारी है।
#WATCH | Uttar Pradesh | Floodwater enters residential areas as the river flows above the danger mark in Prayagraj. pic.twitter.com/94TqNIu4Ee
— ANI (@ANI) August 4, 2025
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मनाली डिवीजन के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों और आईटीआई में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। एसडीएम मनाली ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। मनाली में बीती रात से ही भारी बारिश हो रही है। इससे क्षेत्र की सड़कों व रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। मनाली में ब्यास नदी का जल स्तर भी बारिश से बढ़ने लगा है।
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।
#WATCH | Heavy rain lashes parts of Uttar Pradesh. Visuals from Kanpur. pic.twitter.com/xqtfQvMlY6
— ANI (@ANI) August 4, 2025
लगातार बारिश से भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने की आशंका है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सतर्क हैं। भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
#WATCH | Uttar Pradesh: Residential areas in Varanasi flooded as the water level of River Ganga rises following incessant heavy rainfall.
Visuals around Nakkhi Ghat as Varuna River overflows and floods surrounding residential areas. pic.twitter.com/p93bpD42P1
— ANI (@ANI) August 4, 2025
राजधानी दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। बिहार के कई जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। भागलपुर में रिहायशी इलाकों में पानी घुस चुका है। राजधानी पटना के निचले इलाकों में भी जलजमाव हो गया है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी नदियां उफान पर हैं और कई क्षेत्रों में जलभराव है।
