प्रतियोगिता न केवल ज्ञानवर्धक ,बल्कि संस्कृति से जुड़ने का माध्यम भी – अध्यक्ष शुक्ला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

श्रीराम चरित मानस सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली — श्रीराम चरित मानस सम्मेलन समिति मुंगेली द्वारा महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के पावन अवसर पर ‘मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर के छात्रों में श्रीरामचरित मानस के प्रति रुचि एवं समझ विकसित करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक रोहित शुक्ला रहे।

उनके साथ आयुष शुक्ला (पार्षद प्रतिनिधि, अम्बेडकर वार्ड) एवं जेठमल कोटड़िया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने विद्यार्थियों की अद्भुत प्रतिभा और गहरी धार्मिक समझ की सराहना करते हुए कहा कि *”यह प्रतियोगिता न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि यह हमारी संस्कृति से जुड़ने का माध्यम भी बनती है। ऐसे आयोजन हमारे भावी पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। अध्यक्ष शुक्ला ने समिति के सदस्यों को इस आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में श्रीराम के आदर्शों, नीति और मर्यादा के प्रति जो उत्साह देखने को मिला, वह निश्चय ही प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका इस तरह के आयोजनों को सदैव प्रोत्साहित करेगी।


प्रतियोगिता का आयोजन दो स्तरों – पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक – में बालक एवं बालिका वर्ग के तहत किया गया। लगभग छह शालाओं के 55 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लेकर अपने ज्ञान का परिचय दिया।


समिति द्वारा छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे

पूर्व माध्यमिक स्तर –
बालक वर्ग –
कुणाल साहू – विवेकानंद विद्यापीठ, मुंगेली
बालिका वर्ग –
मान्या चंद्राकर – सरस्वती शिशु मंदिर, मुंगेली
रामप्यारी साहू – रविन्द्र भारती, मदनपुर
साक्षी गर्ग एवं भावना साहू – रविन्द्र भारती, मदनपुर (संयुक्त रूप से)
उच्चतर माध्यमिक स्तर –
बालक वर्ग –
पंकज चंद्राकर – विवेकानंद विद्यापीठ, मुंगेली
शिव शंकर साहू – सरस्वती शिशु मंदिर, मुंगेली
गुप्तेश्वर चंद्राकर – एस.एल.एस. एकेडमी स्कूल, मुंगेली

बालिका वर्ग –
चित्रांजलि साहू – विवेकानंद विद्यापीठ, मुंगेली
प्रिंसी साहू – एस.एल.एस. एकेडमी स्कूल, मुंगेली
हिमांशी साहू – विवेकानंद विद्यापीठ, मुंगेली
इस सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष तरुण किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष कोमल शर्मा, सचिव किरण कुमार शर्मा, विनोद पूरी गोस्वामी, प्रकाश यादव, नीलकंठ तिवारी, प्रभाकांत शर्मा, डॉ. संजय गिरी गोस्वामी, शिव कुमार राजपूत, धनराज सिंह ठाकुर एवं दुष्यन्त सिंह श्रीनेत सहित सभी विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन नीलकंठ तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन तरुण किशोर सिंह द्वारा किया गया। यह आयोजन न केवल श्रीरामचरित मानस के गूढ़ प्रसंगों की जानकारी छात्रों को देने में सहायक रहा, बल्कि उनमें भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति आस्था भी जगाई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *