जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

म्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। यह ऑपरेशन शुक्रवार रात को शुरू हुआ, जो अभी भी जारी है। भारतीय सेना की चिनार कोर ने शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी।

चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रातभर गोलीबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने संतुलित गोलीबारी की और संपर्क बनाए रखते हुए घेराबंदी कड़ी कर दी। सुरक्षाबलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है। ऑपरेशन जारी है।” भारतीय सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन अखल’ नाम दिया है।

सुरक्षाबलों को कुलगाम जिले के अखल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कुलगाम जिले के अखल इलाके में मुठभेड़ हुई है। एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ काम पर हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।”

इस हफ्ते यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले, गुरुवार को पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास दो और आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि दोनों पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए थे और भारतीय सीमा में घुसते ही उन्हें रोक लिया गया। सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले के तीन आतंकवादी सुरक्षाबलों द्वारा एक सुनियोजित अभियान में मारे गए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद को बताया कि तीनों की पहचान पाकिस्तानी आतंकवादियों के रूप में हुई है, जिन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या की थी। फिलहाल, कुलगाम में हुई मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment