रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने बीती रात भटगांव विधानसभा क्षेत्र के समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता और महिला कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
बीती रात्रि भटगांव विधानसभा क्षेत्र के समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट की। pic.twitter.com/gOXjL8ThaT
— Laxmi Rajwade (@LaxmiRajwade21) July 30, 2025
मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार जनहित में कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता दे रही है। मंत्री रजवाड़े ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156865
Total views : 8178099