BRC पथरिया में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मेगा शिविर का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित विभिन्न उपकरणों का वितरण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधारोपण भी

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

पथरिया- विकासखंड स्तर पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आज BRC पथरिया में एक भव्य मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रतिभा मंडलोई एवं ग्राम पंचायत जुनवानी की सरपंच श्रीमती वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

शिविर के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, सहायता कीट एवं अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ. मंडलोई ने कहा कि “ऐसे बच्चे समाज की धारा से पीछे नहीं हैं, बल्कि ये विशेष क्षमता वाले बच्चे हैं जिन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर दिए जाएं तो ये जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।” उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती वर्मा ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “हर बच्चा समाज की अमूल्य पूंजी है, हमें मिलकर इनके भविष्य को संवारना है।”

कार्यक्रम के पश्चात ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत डॉ. मंडलोई एवं विशेष बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण भी किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और भावनात्मक जुड़ाव दोनों का संदेश देती है।

इस अवसर पर बीआरसी अशोक यादव, नारायणी कश्यप, विकास जायसवाल, धर्मपाल, कुंज बिहारी, हेमलाल साहू, धीर जायसवाल सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन ने यह संदेश दिया कि यदि समाज सहयोग करे तो विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment