IAS Transfer Breaking: कई जिलों के अफसरों का तबादला, नम्रता जैन बनीं रायपुर की नई अपर कलेक्टर,देखें लिस्ट…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला किया है। नम्रता जैन, जो वर्तमान में जिला पंचायत सुकमा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी थीं, अब रायपुर की अपर कलेक्टर के रूप में नियुक्त की गई हैं। इस संबंध में आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया।

इस लिस्ट में कई अन्य अफसरों को भी नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। देखिए पूरी सूची:

तबादला आदेश में कौन कहां गया? देखें लिस्ट:

  • नम्रता जैन – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा → अपर कलेक्टर, रायपुर

  • हेमंत रमेश नंदनवार – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर → मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद

  • मुकुंद ठाकुर – उप सचिव, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा किसान कल्याण विभाग → मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा

  • नम्रता चौबे – अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली, जिला महासमुंद → मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर

  • प्रखर चंद्राकर – अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ → मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद


Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment