निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- बीआरसी कार्यालय मुंगेली मे विकासखण्ड स्तर पर दिव्यांग विद्यार्थियों को आवश्यक उपकरण वितरण हेतु मेगा शिविर का आयोजन आज श्रीकांत पांडे अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य आतिथ्य में एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवचरण भास्कर जिला पंचायत मुंगेली, एडीपीओ अजय नाथ, ए.पी.सी. समावेशी शिक्षा प्रभारी अशोक कश्यप, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार बावरे, बी.आर.सी. सूर्यकांत उपाध्याय, सी.ए.सी छटन मरकाम, संदीप पांडे, बीआरजी -रविकांत पुरी गोस्वामी बीआरजी दुर्गेश देवांगन, बीआरपी संजीव सक्सेना, स्पेशल एजुकेटर कौशल पात्रे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
दिव्यांग बच्चों को उनके पालक और शिक्षक के समक्ष आवश्यक सामग्री यथा ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, हियरिंग एड, एम.आर.कीट, ब्रेल स्टिक आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर उपाध्याय CAC के द्वारा किया गया कार्यक्रम में बी.आर.सी. स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242090
Total views : 8290856