Rajkummar Rao शूटिंग छोड़ क्यों पहुंचे जालंधर कोर्ट? 8 साल पुराना केस बना टेंशन!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Rajkummar Rao: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की लाइफ में फिर से 8 साल पुराना केस आ गया है। एक्टर ने जालंधर कोर्ट में इस केस को लेकर ही सरेंडर किया है। जी हां एक्टर पर आठ साल पहले धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था।

जिसके बाद उन पर केस दर्ज किया गया था। समन जारी होने के बाद भी एक्टर कोर्ट नहीं पहुंच सके थे, जिसके बाद अब वो खुद ही सरेंडर करने कोर्ट पहुंच गए। आइए आपको भी बताते हैं पूरा मामला क्या है?

एक्टर ने कोर्ट में क्यों किया सरेंडर?

द ट्रिब्यून और पंजाबी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार राव की साल 2017 में आई ‘बहन होगी तेरी’ मूवी से जुड़े इस मामले में उनके खिलाफ कोर्ट ने पहले समन जारी किया था। लेकिन एक्टर कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए थे। जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। अब एक्टर ने कोर्ट में सरेंडर कर इस मामले पर अपना जवाब दिया है।

 

 

 

वकील ने दी दलील

एक्टर बीते दिन जालंधर के कोर्ट में नकाब पहने पहुंचे। वहीं उनके वकील वकील दर्शन सिंह दयाल ने एक्टर का बचाव करते हुए दलील पेश की। वकील ने कहा कि फिलहाल एक्टर राजकुमार राव मुंबई रहते हैं और उनके पास तक समन नहीं पहुंच पाया। ये ही कारण था कि समन जारी होने के बाद भी वो कोर्ट में पेश नहीं हो पाए थे। हालांकि जब ये मामला उनके संज्ञान में आया तो वो खुद ही कोर्ट में पेश हो गए हैं। वकील की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने एक्टर को जमानत दे दी है। वहीं इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 जुलाई को होगी।

क्या है मामला?

बता दें बहन होगी तेरी मूवी में एक्टर ने बाइक पर बैठे हुए भगवान शिव का गेट-अप लिया था। जिसके बाद जालंधर के एक निवासी ने एक्टर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज करा दिया था। वहीं फिल्म निर्देशक अजय के पन्नालाल और निर्माता टोनी डिसूजा को भी जालंधर पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment