दो चोरियों का खुलासा, घरघोड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा, जिला ब्यूरो, नवभारत टाइम्स 24×7.in  9406308437

रायगढ़ : थाना घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम छोटे गुमड़ा में बीते एक माह के भीतर हुई दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹8.60 लाख मूल्य की संपत्ति, जिसमें चोरी गई बोर पंप मशीन, चैनलिंग जालीतार, और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर शामिल है, बरामद की है।

पहली घटना

ग्राम छोटे गुमड़ा स्थित सामुदायिक बाड़ी से अज्ञात चोरों ने 5 एचपी की बोर पंप मशीन और चैनलिंग जालीतार चोरी कर ली थी। इस संबंध में प्रार्थी अरविंद पैंकरा (32 वर्ष), निवासी जरेकेला, थाना तमनार द्वारा 24 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 165/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

दूसरी घटना

ग्राम छोटे गुमड़ा के रोपणी उद्यान में अज्ञात चोरों ने खंभे तोड़कर करीब 15,000 रुपये मूल्य की 410 चैनलिंग जालीतार चुरा ली थी। इस संबंध में प्रार्थी हरि प्रसाद सिदार (61 वर्ष) ने 21 जुलाई को थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 189/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम को निर्देशित किया। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर संदेही निर्मल उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की दोनों घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में उसने बताया कि:

पहली घटना में उसने अपने साथी पुष्कर एक्का के साथ ट्रैक्टर के माध्यम से बोर पंप और जालीतार चोरी की।
दूसरी घटना में उसने शिवा उरांव और सतीष उर्फ बबलू उरांव के साथ मिलकर चैनलिंग जालीतार चुराई और छिपाकर रख दी।

पुलिस ने प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की, साथ ही संगठित चोरी को ध्यान में रखते हुए धारा 112(1) भी जोड़ी गई।

पुलिस ने आरोपियों से निम्नलिखित सामग्री जब्त की:
5 एचपी बोर पंप मशीन – ₹45,000

लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर (बिना नंबर) – ₹8 लाख
चैनलिंग जालीतार (ट्रॉली में लोड) – ₹15,000

गिरफ्तार आरोपी

1. निर्मल उरांव पिता शिव प्रसाद उरांव, उम्र 20 वर्ष, वार्ड क्र. 05, घरघोड़ा

2. शिवा उरांव पिता संजय उरांव, उम्र 19 वर्ष, वार्ड क्र. 03, उरांवपारा, घरघोड़ा

3. सतीष उर्फ बबलू उरांव पिता ललित उरांव, उम्र 21 वर्ष, वार्ड क्र. 03, उरांवपारा, घरघोड़ा

4. पुष्कर एक्का पिता संजय एक्का, उम्र 18 वर्ष 6 माह, वार्ड क्र. 03, उरांवपारा, घरघोड़ा

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई नरेंद्र सिदार, प्रधान आरक्षक परसमानी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल एवं प्रहलाद भगत की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *