नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने वृंदावन में लिया गुरुआशीर्वाद, जन्मदिन पर किया मानव सेवा का अनुपम कार्य

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली-नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस विशेष दिन को उन्होंने धार्मिक आस्था, सद्भाव और सेवा भावना के साथ मनाते हुए पहले धार्मिक नगरी वृंदावन में जाकर अपने गुरुदेव श्री श्री 1008 रितेश्वर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

वृंदावन स्थित गुरुकुल परिसर में उन्होंने गुरुदेव के चरणों में नमन कर जन्मदिवस का संकल्प लिया और आशीर्वाद के रूप में श्रेष्ठ कर्म करते रहने की प्रेरणा प्राप्त की। गुरुदेव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना को अपने जीवन का ध्येय बनाए रखने का आशीर्वाद प्रदान किया।
गुरुदर्शन के पश्चात अध्यक्ष शुक्ला ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वृंदावन की सड़कों के किनारे रहकर जीवन यापन कर रहे निर्धन, निराश्रित एवं असहाय जनों के बीच पहुँचकर उन्हें शाल भेंट की। इस सेवा कार्य में उन्होंने वृद्धों और जरूरतमंदों से सीधे संवाद किया, उनका हालचाल जाना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। मानव सेवा के इस कार्य को देखकर उपस्थित लोगों में भी सेवा की भावना जागृत हुई। शुक्ला के इस सेवा कार्य में गिरधर महाराज, देवेंद्र वैष्णव, सूरज मंगलानी, राम तरलेजा और वृंदावन निवासी धर्मपाल जी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों को शाल भेंट कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।

इस अवसर पर रोहित शुक्ला ने कहा कि “जन्मदिन जीवन का एक ऐसा पड़ाव है जहाँ हम आत्मचिंतन कर सकते हैं कि हमारा जीवन दूसरों के लिए कितना उपयोगी है। मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा वही है जब मेरे छोटे से प्रयास से किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान आ सके।” उनके इस प्रयास की न केवल वृंदावन बल्कि मुंगेली के लोगों ने भी सराहना की है। नगर के युवाओं और जनप्रतिनिधियों के लिए यह एक प्रेरणादायक कदम है कि जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाज के उत्थान और सेवा कार्यों से जोड़ा जाए। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला का यह संकल्प निश्चित ही समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करेगा। उनके इस कदम से स्पष्ट होता है कि वे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि समाज सेवा को समर्पित एक सच्चे कर्मयोगी हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment