विश्व कप 2027 तक के लिए भारतीय टीम के वनडे कप्तान का नाम हुआ फाइनल, BCCI ने 2 सालों के लिए इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विश्व कप 2027 तक के लिए भारतीय टीम के वनडे कप्तान का नाम हुआ फाइनल, BCCI ने 2 सालों के लिए इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

नई दिल्ली: टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर बीसीसीआई (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है। टेस्ट और टी20 से संन्यास के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि रोहित अब वनडे को भी अलविदा कह देंगे, लेकिन बीसीसीआई ने सस्पेंस खत्म करते हुए उन्हें 2027 वर्ल्ड कप तक भारतीय वनडे टीम की कमान सौंप दी है।

रोहित शर्मा ही होंगे वनडे कप्तान

2023 वर्ल्ड कप की फाइनल हार के बाद रोहित ने वनडे में वापसी कर बड़ा बयान दिया – “मेरा काम अभी खत्म नहीं हुआ है!”। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत ने उन्हें फिर से टीम का स्थायी चेहरा बना दिया। और अब 2027 तक के लिए रोहित शर्मा को वनडे का फुल टाइम कप्तान बना दिया गया है।

BCCI ने क्यों किया भरोसा?

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दो बड़ी ICC ट्रॉफियां जीतीं – T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी। उनके अनुभव, संयम और रणनीति ने BCCI को यह फैसला लेने के लिए मजबूर कर दिया। BCCI अब वर्ल्ड कप 2027 से ठीक पहले कोई कप्तानी बदलाव नहीं चाहती।

टेस्ट और टी20 को कहा अलविदा, वनडे बना मिशन

रोहित ने पहले टी20 और फिर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन वनडे को लेकर उनका जुनून अभी बाकी है। 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए वो खुद को पूरी तरह समर्पित कर चुके हैं।

2027 का बदला अब पक्का?

रोहित को 2023 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से मिली फाइनल हार अब भी चुभ रही है। यही वजह है कि वो 2027 के लिए मैदान में उतरने को तैयार हैं – एक बार फिर “कप्तान के तौर पर आखिरी वर्ल्ड कप” जीतने का सपना लिए।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड लाजवाब

  • वनडे मैच: 273

  • रन: 11,168

  • औसत: 48.76

  • स्ट्राइक रेट: 92.80

  • शतक: 32

  • अर्धशतक: 58

  • बेस्ट स्कोर: 264

रोहित वनडे में 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के अकेले खिलाड़ी हैं। उनके ये आंकड़े BCCI के फैसले को मजबूती देते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *