सेजेस कोतरा में हुआ वार्षिक खेल उत्सव आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स घरघोड़ा जिला रायगढ़

ब्यूरो प्रमुख अम्बिका सोनवानी

 

घरघोड़ा :- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में वार्षिक खेल उत्सव 2023 -24 का आज दिनांक 23 जनवरी 2024 को मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी जीवन नायक, विशिष्ट अतिथि मनोज नट सब इंस्पेक्टर(M) के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वार्षिक खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने हाउस वाइस अरपा,शिवनाथ,महानदी, इनद्रावती चार भागो में बटकर कबड्डी, खो खो, डॉज बॉल,क्रिकेट,100 मीटर रेस,रिले रेस मैं बढ़-चढ़कर भाग लिया।जिसमे दो प्रकार की जूनियर और सीनियर टीम बनी। विशिष्ट अतिथि मनोज नट ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल बहुत जरूरी है, शारीरिक विकास के लिए खेलना अति आवश्यक है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के लिए भी समय निकाले। मुख्य अतिथि जीवन नायक ने अपनी उद्बोधन में कहा कि खेल को खेल की भावनाओं से खेलें सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी खेल पीटीआई शांतनु राय के निर्देशन में ,शुरू हुए। प्राचार्य जे एल नायक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अच्छे से खेलने के लिए प्रेरित किया। हार जीत खेल के दो पहलू होते हैं। भाईचारे के साथ खेल, खेलें। पूरे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक व्याख्याता बीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी इवेंट प्रभारी, सभी हाउस प्रभारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वार्षिक खेल उत्सव को सफल बनाने में सभी का योगदान सराहनी रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *