
घरघोड़ा:-अयोध्या में हो रहे राम लला के प्राण प्रतिष्ठा से घरघोड़ा नगर में जगह जगह दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिरो में पूजा पाठ किया जा रहा है एवं सुन्दर पाठ कीर्तन भजन किया गया भारी संख्या रैली निकाली गई जिसमें महिलाएं बच्चे नगर के सभी लोगों ने जम चढ़कर भाग लिया नगर में भव्य रूप से जुलूस निकालकर श्री राम लला की जयकारों से शहर गुंजता रहा हनुमान मंदिर में भव्य रूप से पूजा पाठ करके रामचरितमानस का एवं हनुमान चालीसा का भजन लगातार सुबह से शाम तक चला हनुमान मंदिर मां बैगीन डोकरी मंदिर गायत्री मंदिर एवं जगह-जगह मंदिरो में भंडारे का आयोजन किया गया भक्तों ने खूब लुफ्त उठाया
Author: Deepak Mittal









