CG Politics : AAP को बड़ा झटका, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 500 से ज्यादा थामेंगे इस पार्टी का दामन….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में दोहरा झटका लगने जा रहा हैं। पहले तो आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव के सौ फ़ीसदी सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनके राज्य के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी को अलविदा कह दिया। वही अब खबर रही हैं कि इस्तीफ़ा देने वाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत करीब सौ से ज्यादा पदाधिकारी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पदाधिकारियों के अलावा 500 कार्यकर्ता भी भाजपा प्रवेश कर सकते हैं।

 

दावा यह भी किया जा रहा हैं कि आप नेताओं के अलावा एक कांग्रेस नेता भी भाजपा प्रवेश कर सकते हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में सभी को पार्टी प्रवेश कराने की योजना बनाई गई हैं।

 

गौरतलब हैं कि पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत पार्टी ही उपाध्यक्ष और सचिव विशाल केलकर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। शीर्ष नेतृत्व के ही पार्टी छोड़ने से संगठन के भीतर हड़कंप मचा हुआ हैं। पूर्व पदाधिकारियों ने इस इस्तीफे के बाद सीएम केजरीवाल समेत पार्टी के नीति-रीति पर सवाल खड़े किये थे। उन्होंने आप के इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर भी सवाल खड़े किये थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *