बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। CGPSC की तैयारी कर रही एक छात्रा ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी आपबीती लिखी है और अपने माता-पिता से माफी मांगा है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
Author: Deepak Mittal









