PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। CGPSC की तैयारी कर रही एक छात्रा ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी आपबीती लिखी है और अपने माता-पिता से माफी मांगा है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र के सरकेला निवासी किरण सारथी कॉलेज की छात्रा थी। वह बिलासपुर के टिकरापारा में किराए के मकान में रहकर सीजीपीएससी की तैयारी कर रही थी। जिसने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में कमरा खोला। जहां फंदे पर लटकती हुई उसकी लाश मिली है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *