इस्राइली सेना पर बड़ा हमला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

इमारत में विस्फोटक जमा होने का शक
इस्राइली सेना विस्फोट की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल माना जा रहा है कि जिस इमारत में विस्फोट हुआ, उनमें भारी मात्रा में विस्फोटक रखा हुआ था। जब वहां इस्राइल के सैनिक मौजूद थे तो आरपीजी से इमारत पर हमला किया गया, जिससे इमारत में भयंकर विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के चलते दो इमारतें तबाह हो गईं। इमारतों के मलबे और विस्फोट में सैनिकों की मौत हुई।

इस्राइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने बताया कि कल की घटना में कुल 21 सैनिक मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि सैनिक सीमा पर करीब 600 मीटर के इलाके में मौजूद थे। सैनिक वहां पर हमास के ठिकानों को तबाह कर रहे थे। शाम करीब चार बजे आतंकियों ने एक टैंक पर आरपीजी से हमला किया। इसी दौरान दो दो मंजिला इमारतों में विस्फोट हो गया। जिसके बाद इमारतें गिर गईं। इन इमारतों के मलबे की चपेट में आकर सैनिक मारे गए।

मिस्त्र ने इस्राइल को दी चेतावनी
मिस्त्र ने इस्राइल को चेतावनी दी है कि अगर इस्राइल ने दोनों देशों की सीमा पर मौजूद जमीन के टुकड़े फिलाडेल्फी कॉरिडोर को कब्जाने की कोशिश की तो इससे दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ सकते हैं। फिलाडेल्फी कॉरिडोर मिस्त्र और इस्राइल के बीच मौजूद 14 किलोमीटर लंबा इलाका है। इस्राइली सेना इस इलाके पर नियंत्रण करने की योजना बना रही है क्योंकि इसी इलाके से गाजा में हथियारों की तस्करी की जाती है। मिस्त्र को चिंता है कि सीमा पर सैन्य कार्रवाई से बड़ी संख्या में फलस्तीनी लोग उनकी सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *