पिकनिक स्पॉट में 15 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख 20 हजार कैश जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा। पिकनिक स्पॉट से 15 जुआरियो की गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि परसाखोला पिकनिक स्पॉट में आम जगह पर कुछ जुआड़ियान जुआ खेल रहे हैं। जिस सूचना पर सायबर सेल और थाना बालको की एक संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताएं अनुसार जगह पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।

 

जिसमें कुल 15 जुआरी दो फड़ में जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गये। जुआरियो में सनत कुमार, कुष्णा पटेल, राजकुमार, राकेश तांती, अनिल मनचंदा, जाकिर खान, अरूण सावं, मोह. कलीम, लक्ष्मीनारायण, शरद साहू, अमरनाथ, बादल सिंह, शेख रिजवान, मंसूर शेख, शहादत अली शामिल थे। जिनके पास से कुल जुमला रकम 1,20,000/- रू. (एक लाख बीस हजार रूपये) जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूध्द धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *