Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए किन राज्यों में कब-कब नहीं होंगे बैंकिंग सेवा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों की छुट्टियों की लंबी लिस्ट है।

खास बात यह है कि सप्ताह के 7 में से 6 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि ये सभी अवकाश पूरे देशभर में नहीं हैं बल्कि अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास अवसरों के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

साप्ताहिक और स्थानीय छुट्टियों का मिलेगा मिश्रित असर

बैंकों की छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश (रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार) तो शामिल है ही साथ ही कुछ स्थानीय त्योहारों और स्मृति दिवसों के चलते अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आप किसी अन्य राज्य में यात्रा पर हैं या ऑनलाइन लेनदेन के अलावा किसी ब्रांच से जुड़े कार्य निपटाना चाहते हैं तो पहले यह लिस्ट देख लें।

अगले हफ्ते की बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

13 जुलाई 2025 (रविवार)

  • पूरे भारत में बैंक बंद
  • साप्ताहिक अवकाश के चलते इस दिन सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।

14 जुलाई 2025 (सोमवार)

  • बेह दीनखलम (मेघालय)
  • जयंतिया जनजाति द्वारा मनाया जाने वाला यह त्योहार शिलांग में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

16 जुलाई 2025 (बुधवार)

  • हरेला त्योहार (उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश)
  • उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में मनाए जाने वाले इस पर्यावरणीय पर्व के कारण देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

17 जुलाई 2025 (गुरुवार)

  • तिरोत सिंह पुण्यतिथि (मेघालय)
  • मेघालय के खासी समुदाय के वीर नेता यू तिरोत सिंह की स्मृति में शिलांग में बैंक अवकाश घोषित किया गया है।

19 जुलाई 2025 (शनिवार)

  • केर पूजा (त्रिपुरा)
  • त्रिपुरा की सांस्कृतिक परंपरा में शामिल इस पर्व के दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। यह त्योहार स्थानीय देवता केर की पूजा के लिए मनाया जाता है।

20 जुलाई 2025 (रविवार)

  • साप्ताहिक अवकाश
  • पूरे भारत में रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई 2025 में बाकी छुट्टियां भी जानिए

  • 3 जुलाई (गुरुवार) – खर्ची पूजा (अगरतला)
  • 5 जुलाई (शनिवार) – गुरु हरगोबिंद जयंती (जम्मू और श्रीनगर)
  • 6 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 12 जुलाई (शनिवार) – दूसरा शनिवार, पूरे भारत में बैंक बंद
  • 26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार, पूरे भारत में बैंक बंद
  • 27 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 28 जुलाई (सोमवार) – द्रुकपा त्शे-ज़ी (गंगटोक)
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment