बलात्कार की कोशिश में असफल होने पर पिस्तौल और लोहे से किया हमला, दो बहन पहुंची थाने

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिहार। पटना के बाहरी इलाके के एक गांव में दो भाइयों ने घर में घुसकर दो बहनों के साथ बलात्कार करने की कोशिश की, असफल होने पर दोनों बहनों को पीटा और बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़िताओं के शोर मचाने पर वे दोेनों भाग गए। पुलिस ने सोमवार की शाम यह जानकारी दी। घटना धनरुआ थाने के एक गांव में शनिवार की रात उस समय हुई, जब परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर चले गए थे।

 

आरोपी राहुल कुमार उर्फ लोहा सिंह और रोहित कुमार उर्फ चंपक उर्फ पंडित ने पीड़िताओं के घर में घुसकर उनका यौन शोषण करने की कोशिश की। आरोपियों के पास पिस्तौल और लोहे की रॉड थी। पीड़िताओं ने जब शोर मचाया, तब दोनों बदमाशों ने पिस्तौल की बट और रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों बहनों के हाथ और पैर टूट गए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *