“पहल” के अंतर्गत यातायात जागरूकता,सायबर अपराध,व नशामुक्ति पर बावली स्कूल में शिविर आयोजित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में यातयात प्रभारी यशवंत सिंह राजपूत एवं स्टॉफ के द्वारा “पहल” कार्यक्रम के अंतर्गत यातयात जागरूकता,राहगीर योजना, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के कैशलेस ईलाज, सायबर अपराध एवं नशामुक्ति के संबंध में शास.उच्च.मा.विद्या.बावली में प्राचार्य जे एस पैकरा की उपस्थिति में छात्र /छात्राओं को जागरूक किया गया।

जिसके तहत यातयात प्रभारी यशवंत सिंह राजपूत ने छात्र/छात्राओं को 18 वर्ष के पहले गाड़ी नही चलाने और अपने व अपने परिवार के सदस्यों को यातयात नियमों का पालन करते हुए बाइक चलाने ,हेलमेट पहनकर व कार में सीट बेल्ट बांधकर सुरक्षित ड्राइव करने के लिए प्रेरित किया गया।

सही दिशा में मुड़ने पर इंडीगेटर लाइट का उपयोग साथ ही ग्रीन,रेड एवं यलो लाइट सिग्नल का पालन करना बताया गया।

बच्चों को मोबाइल पर अनजान लिंक को न छूने तथा पूरे भारत में हो रहे साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जानकारी प्रदान कर इससे बचने का उपाय बताया गया। इस शिविर में विद्यालय के प्राचार्य श्री पैकरा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री पटेल द्वारा स्कूलों में छात्र/छात्राओं को जागरूकता लाने का अभिनव पहल बहुत ही सराहनीय है।

इससे बच्चे कम उम्र में साइबर अपराध ,नशे के लत से होने वाले शारिरिक नुकसान से बचाव किया जा सकता है तथा बच्चे ये शिविर का लाभ लेकर अपने अपने माता पिता को भी जागरूक कर सकेंगे । इस आयोजन शिविर में विद्यालय के समस्त स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *