गुरु पूर्णिमा पर मंत्री देवांगन ने कबीर आश्रम में टेका माथा — लिया संतों का आशीर्वाद, की करोड़ों की सौगात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा, 11 जुलाई 2025।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा के रिसदी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने सद्गुरु कबीर साहेब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर बंदगी की और चौका आरती कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर मंत्री देवांगन ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उन्हें कबीर आश्रम में पूजा और सत्संग का भागी बनने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि आश्रम से उनका वर्षों पुराना जुड़ाव है और वे यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा से सदैव प्रेरणा प्राप्त करते हैं।

घोषणाओं की सौगात भी दी

मंत्री देवांगन ने आश्रम परिसर में ₹25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की। साथ ही कोरबा नगर निगम क्षेत्र के लिए पहले वित्तीय वर्ष में 400 करोड़ की स्वीकृति का भी ज़िक्र किया, जिसकी अधिकांश परियोजनाएं तेज़ी से क्रियान्वयन की दिशा में हैं।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार जनसरोकारों और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। आने वाले समय में और भी करोड़ों के कार्य स्वीकृत किए जाएंगे।

इस मौके पर मंत्री ने परम पूज्य महंत ज्ञानेश्वर साहेब से आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि गुरु की कृपा शिष्य को अज्ञानता से ज्ञान की ओर, संकट से समाधान की ओर ले जाती है।

सामाजिक सहभागिता

इस अवसर पर गुरु शरण चंद्रा, यशोदा चंद्रा, माया, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, पार्षद, सामाजिक प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *