जेसीबी दीदी का जज़्बा अब पहुंचेगा जापान-मलेशिया तक! भारी मशीनों से दुनिया को दिखाएंगी अपना दम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 11 जुलाई 2025: 62 वर्षीय दमयंती सोनी, जिन्हें लोग सम्मान से “जेसीबी दीदी” के नाम से जानते हैं, अब जापान और मलेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें ₹3.76 लाख की आर्थिक सहायता दी गई है, जिससे वे अगस्त 2025 में मलेशिया और दिसंबर 2025 में जापान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगी।

राजनांदगांव जिले के खैरझिटी गांव की रहने वाली दमयंती सोनी हाईवा, जेसीबी और चेन माउंटेन जैसी भारी मशीनें बेहद कुशलता से संचालित करती हैं। उनका साहस और कौशल केवल ग्रामीण सीमाओं तक नहीं रुका, बल्कि उन्होंने बेंगलुरु, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, नेपाल, अहमदाबाद जैसे शहरों में आयोजित एक्सपो में हिस्सा लेकर अपनी पहचान बनाई। ओडिशा सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित भी किया।

पति की असामयिक मृत्यु बनी हिम्मत की वजह

दमयंती ने बताया कि उनके पति स्व. उत्तम कुमार सोनी जेसीबी मशीन किराए पर चलाते थे। पति की मृत्यु के बाद घर की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए उन्होंने खुद जेसीबी चलाना सीखा और 2012 से लगातार इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। वे एक दिन में 30–35 बार मुरूम या मिट्टी भराई का काम कर लेती हैं।

उनके बेटे अनमोल ने हाल ही में मैकेनिकल इंजीनियरिंग पूरी की है और बेटी का विवाह भी हो चुका है। दमयंती सोनी आज ना सिर्फ अपने परिवार का सहारा हैं, बल्कि उन तमाम महिलाओं के लिए मिसाल भी हैं जो कठिन परिस्थितियों में भी हार मानने के बजाय चुनौती को अवसर में बदलती हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment