गुरुपूर्णिमा पर नाव से उफनती नदी पार कर किया गुरुदेव का सम्मान ,लिया आशीर्वाद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा पदाधिकारियों ने गुरुजनों का सम्मान कर मनाया गुरुपूर्णिमा

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवनाथ नदी जो इस समय तेज उफान पर है चारों तरफ पानी का विराट रूप और स्थित मदकू द्वीप एनीकट भी जलमग्न हो चुका ऐसे में शिष्यों ने गुरुदेव से आशीर्वाद लेने गुरु कृपा से उफनती नदी नाव से पार करते हुए सही मायने में गुरुपूर्णिमा पर शिष्य और गुरु के बीच के सम्बन्धो को सार्थक कर दिखाया है।

हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मन्दकु जो माण्डूक ऋषि की तपोभूमि है में शिष्यों द्वारा आश्रम में स्वामी राम स्वरुप दास महात्यागी जी का सम्मान कर आशिर्वाद प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर ,महामंत्री पंकज वर्मा, जनपद सभापति मनीष साहू उपस्थिति रहे।

गुरुदेव ने सभी को आशीर्वाद प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। इसी तारतम्य में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र शर्मा,रणजीत सिंह हूरा, रामकुमार कौशिक ने राधा कृष्णा मंदिर के पुजारी अजय शर्मा व ब्रजेश शर्मा का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया वंही जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू ने श्री चक्रमहामेरु पीठम मे स्वामी जी का आशिर्वाद प्राप्त किया। महिला मोर्चा कार्यकर्ता नंदनी साहू,पूर्णिमा ध्रुव, शबाना जबीन, जमुना पांडे,सविता कौशिक सुनीता साहू, व पार्षदों ने सरगांव कबीर कुटी में भक्तिन दीदी का सम्मान कर आशिर्वाद प्राप्त किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *