गांव से एशिया तक की उड़ान: बालोद की किरण पिस्दा बनीं नेशनल फुटबॉल स्टार, मिला जिला प्रशासन का सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 08 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की बेटी और नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा ने एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम में उनका चयन एएफसी एशियन कप 2025 के लिए हुआ है, जो न केवल खेल जगत बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

किरण की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय, बालोद के सभाकक्ष में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

किरण की मेहनत को सलाम

अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, किरण के परिजन, और जिले के गणमान्य नागरिकों ने इस उपलब्धि पर गौरव और हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि किरण नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।

किरण पिस्दा, जिन्होंने एक छोटे से जिले से निकलकर नेशनल लेवल तक अपनी पहचान बनाई, आज बालोद की पहचान बन चुकी हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *