गाजियाबाद नगर निगम की ओर से कांवड़ मार्ग पर लगाए जाएंगे 200 अतिरिक्त कैमरे, 285 सफाई मित्रों की होगी तैनाती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Kanwar Yatra 2025: 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में अधिकारियों का बैठकों और कांवड़ मार्ग के निरीक्षण का दौर जारी है। इसी को लेकर गाजियाबाद जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और दुकानदारों से बात की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर गड्ढे भरने, सड़क किनारे की झाड़ियों कटवाने, प्रकाश व्यवस्था ठीक रखने और बिजली के पोल को प्लास्टिक से ढकने के निर्देश दिए है। इसके अलावा गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके पूरी जानकारी ली और बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए सोमवार से नगर निगम द्वारा काम शुरू कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न हो इसके लिए अधिकारी लगातार बैठकें और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे है। डीएम दीपक मीणा ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वह प्लास्टिक के बने बर्तनों का उपयोग न करें। सभी दुकानदारों को अपनी लाइसेंस की कॉपी और रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी। इसके अलावा उन्होने दिल्ली-मेरठ मार्ग, गंगनहर पटरी मार्ग और मुरादनगर पाइप लाइन मार्ग पर गड्ढे भरने, साफ-सफाई, झाड़ियों को कटवाने, प्रकाश व्यवस्था सही करने आदि कार्यो को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

नगर निगम की ओर से कांवड़ मार्ग पर लगाए जाएंगे 200 अतिरिक्त कैमरे

कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए सोमवार से नगर निगम द्वारा काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि कावड़ मार्ग पर नगर निगम की ओर से 200 अतिरिक्त कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके अलावा 285 सफाई मित्रों की स्पेशल टीम तीन शिफ्टों में कार्यों के लिए तैनात की जाएगी। कावड़ मार्ग पर 4426 अतिरिक्त लाइटों की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर 15 अस्थाई प्याऊ, 25 गंगाजल टैंकरों के लिए जलकल विभाग को निर्देशित किया गया है। वहीं मार्ग पर साफ सफाई को लेकर 140 डस्टबिन, 55 डोर टू डोर कूडा कलेक्शन वाहन अतिरिक्त लगाए गए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *