पुनिया और बघेल के साथ रहने वाले ठग हसन आबिदी से कड़ाई से पूछताछ जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। गिरफ्तार ठग हसन आबिदी पीएल पुनिया और भूपेश बघेल के आगे पीछे घूमता रहता था, कांग्रेस शासन में जिसका फायदा उठाकर हसन आबिदी करोड़पति बन गया है। ठगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भूपेश सरकार के समय संतोषी नगर संजय नगर चंगोराभाठा में करोड़ों की ज़मीन का फेरबदल करने वाला ठग हसन आबिदी जो महाठग के नाम से मशहूर और वहाँ के पार्षदों के साथ मिलकर करोड़ों की ज़मीन शासकीय ज़मीन ओने पौने दामों में ग़रीब जनता को बेचा हद तो तब हो गई शासकीय ज़मीन को बिना अनुमति के प्लॉटिंग करके एक ही प्लॉट को कई कई बार बिक्री की गई तत्कालीन पार्षद भी इस गिरोह में शामिल थे, सूत्रों से जानकारी मिली है कि तत्कालीन नगर निगम के सभी बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से हसन आबिदी ने यह कारनामा कर दिखाया कभी अपने आप को भूपेश बघेल का क़रीब कहने वाला अब भूपेश बघेल के साथ और पीएल पुनिया के साथ फ़ोटो खिंचाने वाला हसन आबिदी अब पुलिस के शिकंजे में है…

पिछले दिनों महिला पटवारी के पति से एसीबी/ईओडब्ल्यू और ईडी का अधिकारी बताकर लाखों रुपये लेकर ठगी करने वाले शातिर ठग को रायपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया है। दरअसल पिछले दिनों आरोपी ठग हसन आबिदी की गिरफ्तारी के बाद शहर में कई ग़रीबों को मकान दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की शिकायतें सामने आई थीं जिसकी पूछताछ के लिए टिकरापारा थाना पुलिस ने शनिवार को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन कोर्ट में प्रस्तुत किया था।

कोर्ट ने आवेदन स्वीकार करते हुए आरोपी ठग हसन आबिदी को जेल से तीन दिन के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के समय आरोपी ने कई नेताओं से अच्छे संबंध बताकर शहर के कई ग़रीबों को मकान और ज़मीन सस्ते दामों में दिलवाने के नाम पर पैसे लिए थे। साथ ही पुलिस को कुछ ऐसी जानकारियाँ मिली हैं कि आरोपी ने पूर्व के कई बड़े मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। इसी की तफ्तीश के लिए पुलिस ने आरोपी शातिर ठग को पुलिस रिमांड पर लिया है। फिलहाल टिकरापारा थाना पुलिस समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और उससे कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने की संभावना जताई गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *