भिलाई रथ यात्रा में मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 16 मोबाइल जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। थाना भिलाई नगर और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 16 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख 55 हजार रुपये है।

???? 27 जून को रथ यात्रा में की गई थी चोरी

घटना 27 जून 2025 की है, जब रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ में कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भिलाई नगर थाना और ACCU की टीम ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर 3 जुलाई को पहली गिरफ्तारी की गई।

???? ऐसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़

मुखबिर से सूचना मिली कि सिविक सेंटर भिलाई में एक महिला चोरी के मोबाइल बेचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने 27 जून को रथ यात्रा के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की।

???? गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. इमला (34 वर्ष) – निवासी कैंप-1, छावनी, जिला दुर्ग

  2. सुनील उर्फ रोहित (27 वर्ष)

  3. बिल्लू नौशाद (36 वर्ष)

पूछताछ के दौरान महिला के पास से 14 मोबाइल, जबकि सुनील और बिल्लू के पास से 1-1 मोबाइल जब्त किए गए।

???? पुलिस की तत्परता सराहनीय

पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में भिलाई नगर थाना पुलिस और ACCU की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अब गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में भी जुटी है।

???? जनता से अपील

भिलाई पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में अपने कीमती सामानों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment